विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग की तैयारियों, अभ्यर्थियों के स्नातक का सीजीपीए से प्रतिशत निर्धारण सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
काशी विद्यापीठ में नए सत्र में पीजी में दाखिले में सीजीपीए से प्रतिशत निर्धारण को लेकर बृहस्पतिवार को मंथन किया गया। शुक्रवार से शुरू होने वाली काउंसिलिंग के लिए प्रवेश समिति की बैठक में प्रतिशत निर्धारण को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग की तैयारियों, अभ्यर्थियों के स्नातक का सीजीपीए से प्रतिशत निर्धारण सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कुलपति ने बताया कि अभ्यर्थियों के स्नातक का सीजीपीए से प्रतिशत निर्धारण के लिए नया नियम जारी किया गया है। इससे विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक पास अभ्यर्थियों की वरीयता सूची बनाने में एकरूपता रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नियम के तहत बीएचयू के सीजीपीए से प्रतिशत के लिए सीजीपीए में 10 से गुणा कर 4.5 को घटा दिया जाएगा। इससे प्राप्त प्रतिशत ही अभ्यर्थी का वरीयता प्रतिशत होगा। इसी तरह काशी विद्यापीठ, महाराजा सुहेल देव विवि, आजमगढ़ और जननायक चंद्रशेखर विवि, बलिया के सीजीपीए से प्रतिशत के लिए सीजीपीए में 9.5 से गुणा करने पर प्राप्त प्रतिशत ही अभ्यर्थी का वरीयता प्रतिशत होगा।
इसके अलावा शेष अन्य उत्तर प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं राज्य विश्वविद्यालयों के सीजीपीए से प्रतिशत के लिए सीजीपीए में 10 से गुणा करने पर प्राप्त प्रतिशत ही अभ्यर्थी का वरीयता प्रतिशत होगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय मौजूद रहे।