मलदहिया स्थित एक होटल में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट के दायित्व ग्रहण समारोह को लेकर आय
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ई का अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार को नंदगांव स्थित एक रिजॉर्ट में होगा। उप मंडलाध्यक्ष प्रथम और द्वितीय सहित 700 सदस्यों को पद और सेवा को शपथ दिलाई जाएगी। दिव्यांगों को सौ ट्राइसाइकिल और महिलाओं को सौ सिलाई मशीन दी जाएगी। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट के मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने बृहस्पतिवार को मलदहिया स्थित होटल में पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में मंडल के अंतर्गत आने वाले पूर्वांचल, मध्यप्रदेश समेत 27 जिलों के सौ क्लबों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। बताया कि इस साल एक हजार दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सेवा के विविध आयामों के साथ समाज के जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। चौराहों और स्कूलों को गोद लेकर विकास किया जाएगा। इसके अलावा अंधत्व निवारण, बाल कैंसर सहायता, पर्यावरण संरक्षण आदि पर कार्य करेंगे।