फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के सफर के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, आनलाइन व्यवस्था निशुल्क

Thu, 10 Oct 2019 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
haj committee
विज्ञापन

हज के मुकद्दस सफर के लिए आनलाइन फार्म भरने की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। पूर्वांचल हज सेवा समिति ने 2020 हज यात्रा के लिए आनलाइन फार्म भरने की व्यवस्था की है। इसके लिए शहर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी पूर्वांचल हज सेवा समिति के अदनान खां ने दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जायरीनों के लिए आनलाइन फार्म की व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। जायरीन अपने आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज की फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ, आधार कार्ड, बैंक पासबुक  और पासपोर्ट की फोटो कापी लेकर आवेदन के लिए बनाए गए केंद्रों पर पहुंचे। हज के आवेदन के लिए प्रधान कार्यालय हाजी तारिक हसन बब्लू, मकबूल आलम रोड पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें