फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए उद्यमियों से मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में 9 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित होगी। जिले के सभी छोटे-बड़े उद्यमी इसमें शामिल हो सकें इसके लिए में उद्योग विभाग प्रयासरत है। इसके लिए निवेश सारथी पोर्टल पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह ने बताया कि समिट का आयोजन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य हासिल करने के लिए किया गया है। इसमें वाराणसी को चार हजार करोड़ निवेश करने का लक्ष्य मिला है। उद्योग, एमएसएमई के अलावा जिले के सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर उद्यमियों को निवेश कराने को प्रयासरत हैं। निवेश की प्रक्रिया को आसान करने के लिए निवेश सारथी और निवेश मित्र ऐप का प्रयोग किया जा रहा है। इससे उद्यमियों को पारदर्शी तरीके से निवेश के तरीके बताए गए हैं। इसमें उद्यमियों की सुविधा के लिए 353 सेवाएं आनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें निवेश के लिए अभी तक विभाग को सात सौ करोड़ तक के प्रस्ताव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें