फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीएचयू के स्कूलों में दाखिले के लिए 20 फरवरी से आवेदन, सीएचएस में दाखिले के लिए शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Mon, 16 Feb 2026 03:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू की ओर से कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल के अलावा कमच्छा और राजीव गांधी साउथ कैंपस बरकछा मिर्जापुर में सेंट्रल हिंदू स्कूल का संचालन हो रहा है। 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के स्कूलों में सत्र 2026-27 में दाखिले की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो रही है। सेंट्रल हिंदू स्कूल के कक्षा नर्सरी, छह, नौ और 11वीं में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। दाखिले के लिए प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। 

विज्ञापन


बीएचयू की ओर से कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल के अलावा कमच्छा और राजीव गांधी साउथ कैंपस बरकछा मिर्जापुर में सेंट्रल हिंदू स्कूल का संचालन हो रहा है। रणवीर संस्कृत विद्यालय का संचालन भी हो रहा है। 

इन विद्यालयों में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश आवेदन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इसके तहत सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के बालवाटिका-2 में एलकेजी में दाखिला होगा। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और बॉयज स्कूल में कक्षा छह, नौ और 11वीं में प्रवेश होगा। 
विज्ञापन


सेंट्रल हिंदू स्कूल बरकछा के बालवाटिका-3 में नर्सरी और रणवीर संस्कृत विद्यालय कमच्छा में कक्षा एक में दाखिले होंगे। ऑनलाइन आवेदन संबंधी सभी जानकारी 20 फरवरी से 20 मार्च तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.bhuonline.in पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें