महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के लिए अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने एसीजेएम षष्टम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। अधिवक्ता के अनुसार गुरुवार को दीवानी कचहरी में हड़ताल होने के कारण उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो सकी। प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।