जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की पेड सीटों के लिए आन लाइन आवेदन आठ जुलाई तक लिए जाएंगे। दस जुलाई को काउंसलिंग के लिए ाखिला लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीसीट) 2019 के माध्यम से बीटेक एमसीए, एमबीए और बीफार्मा में प्रवेश के लिए पांच जुलाई से 29 तक चलेगी। पीयूकैट की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का दाखऽ्रिला एक से पांच जुलाई तक लिया जाएगा। काउंसलिंग के बाद यदि इन विभागों में सीटें खाली रह जाएगी तो सीधे दाखिला के जरिए उन्हें भरा जाएगा। सभी विभागों में सीधे प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कंबाइंड टेस्ट के संयोजक डा. राज कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 में परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इन सभी पाठ्यक्रमों के प्रवेश दस से 15 जुलाई लिया जाएगा।
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इन्स्टीट्यूट आफ फिजीकल साइंसेज, स्टडी एंड रिसर्च में एम एससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमए, एमएससी मैथेमेटिक्स, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी, और फैकेल्टी आफ मैनेजमेंट स्टडीज के तहत बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम, एमबीए, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस कंट्रोल, एमबीए ई-कॉमर्स, एमबीए एग्रीबिजनेस, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, विधि विभाग में पञ्च वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए एलएलबी, विज्ञान संकाय में एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री , एमएससी पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग संकाय में एमसीए, बीसीए और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय में एमए मास काम और एमए व्यावहारिक मनोविज्ञान शामिल हैं।