फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र में दाखिले के लिए आवेदन सात जून से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जून से शुरू होगी। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना चतुर्वेदी ने दी। हरिश्चंद्र स्नातकोतर महाविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विधि (एलएलबी) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिये महाविद्यालय की वेबसाइट www.hcpgcollege.edu.in पर लॉगिन करना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी भी कक्षा में एक बार ही आवेदन करें। कभी-कभी सर्वर समस्या से तकनीकी समस्या आ सकती है यदि ऐसा होता है तो निर्धारित शुल्क भरने के 24 घंटे बाद तक प्रतीक्षा करें उसके बाद भी आवेदन नहीं हो पा रहा है तो एजेंसी के मेल पर सूचित करें दोबारा भुगतान न करें। एजेंसी का मेल एड्रेस onlinehelpdesk11@gmail.com है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें