फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल की जन स्वाभिमान रैली में ताकत दिखाएंगी अनुप्रिया पटेल

Fri, 30 Jun 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
anupriya patel - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती पर उनकी बेटी केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल राजग गठबंधन की सत्ता और संगठनात्मक एकजुटता दोनों की ताकत का एहसास कराने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


दो जुलाई को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली अपना दल (एस) की जन स्वाभिमान रैली के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। रैली में इनके अलावा राज्य के कई मंत्री शामिल होंगे।

पार्टी के लिए यह सत्ता में भागीदारी का जश्न मनाने का आयोजन होगा। हालांकि उनके लिए चुनौती यह है कि उनका मां कृष्णा पटेल और उनकी बहन पल्लवी पटेल ने इसी दिन इलाहाबाद में जयंती के आयोजन में हार्दिक पटेल को बुलाया है।  
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे करने के बाद गठबंधन और सरकार में शामिल अपना दल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की यह पहली रैली होगी। दोनों दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहेंगे कि वे एकजुट रहें।

लोकसभा का चुनाव भी दोनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री का दावा है कि रैली में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता आएंगे।

रैली में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, विधि, न्याय, सूचना, युवा खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर के अलावा अपना दल कोटे से कारागार मंत्री जय कुमार पटेल समेत कई मंत्री आएंगे। 

 अनुप्रिया पटेल का कहना है कि रैली में संगठन के प्रभुत्व वाले वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और इलाहाबाद समेत 10 जिलों से तो गांव-गांव से कार्यकर्ता आएंगे ही, पश्चिमी यूपी से भी हिस्सेदारी होगी।

गाजियाबाद, नोएडा, फिरोजाबाद और बरेली के कार्यकर्ता भी रैली में शिरकत करेंगे। उनको भरोसा है कि मैदान खाली नहीं रहेगा, क्योंकि सोनेलाल के अनुयायी जमीनी स्तर पर उनके लिए समर्पित रहते हैं। पार्टी कार्यकर्ता अपने संसाधनों से कार्यक्रमों में पहुंचते हैं। 
विज्ञापन

जगतपुर इंटर कॉलेज का मैंदान मेरे लिए लकी

तैयारियों का जायजा लेने के लिए जगतपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
अनुप्रिया पटेल रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान को राजनीतिक रूप से अपने लिए लकी मानती हैं। साल भर पहले इसी मैदान में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ रैली कर उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का एलान किया था।

इस रैली के बाद अनुप्रिया केंद्र में मंत्री बनी थीं। अब एक साल के अंदर ही राज्य सरकार में भी उनकी हिस्सेदारी हो गई है। दो लाख की भीड़ जुटने का दावा करते हुए कहती हैं कि यहां कितनी भी भीड़ जुटाई जा सकती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें