फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल का विवाद सुनने से निर्वाचन आयोग का इनकार

Wed, 18 Jan 2017 06:20 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
अमित शाह ने अनुप्रिया पटेल से की बात
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग ने अपना दल का विवाद सुनने से इनकार कर दिया है। उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने मंगलवार की शाम अपना दल के विवाद पर फैसला सुनाया। उन्होंने कहा है कि अपना दल का विवाद जनपद न्यायालय में निस्तारित कराया जाए।
विज्ञापन


पार्टी के अनुप्रिया गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने आयोग के इस फैसले को साझा करते हुए कहा कि अब तक खुद को अद का अध्यक्ष बताने वाली कृष्णा पटेल बिना दल के हो गई हैं।

अपना दल में नाम और निशान को लेकर मां-बेटी के बीच चल रही लड़ाई में मंगलवार को आयोग ने फैसला सुना दिया। इसके बाद अनुप्रिया पटेल अपना दल के संस्थापक कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए अपना दल (सोनेलाल) के साथ खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन


इसी दल को अब तक अपना दल को आवंटित होता रहा चुनाव निशान कप प्लेट भी आवंटित किया जा चुका है। अपना दल (सोनेलाल) के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को इस दल का संरक्षक/संयोजक बनने का प्रस्ताव भेजा है।

जिस पर विचार के लिए बुधवार को दिल्ली में अपना दल के पदाधिकरियों की आपात बैठक बुलाई गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पहले अपना दल के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर की सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को अपना दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया था लेकिन कृष्णा पटेल ने अनुप्रिया को अध्यक्ष मानने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें