बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार मंच/पार्टी और कृष्णा पटेल का अपना दल वाराणसी मंडल में गठबंधन पर चुनाव लड़ेगा। इस दौरान आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। बनारस से एक, चंदौली से दो, जौनपुर से दो और गाजीपुर से तीन प्रत्याशी के नाम जारी हुआ।
यह जानकारी रविवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आईपी कुशवाहा और अपना दल के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल ने संयुक्त रूप से दी। इस दौरान मंच ने अपने घोषणा पत्र को जारी किया।
उन्होंने बताया कि बनारस की आठ, चंदौली की चार, जौनपुर की नौ, गाजीपुर की सात सहित कुल 28 सीटों पर गठबंधन चुनाव लड़ेगी। रोहनिया से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कुल नौ प्रत्याशी का चयन हो गया है।
बाकी बचे 19 सीटों पर जल्द ही घोषणा हो जाएगी। अपना दल ने मंच से पहले डा. अयूब खान की पीस पार्टी और डा. संजय की निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। वाराणसी कैंट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद गठबंधन ने ऐनवक्त उनका नाम हटा दिया है।