फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएल कार्ड धारकों को खाद्यान्न और चीनी के बाद अब केरोसिन पर भी रोक

Thu, 18 May 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
मिट्टी के तेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खाद्यान्न और चीनी के बाद अब एपीएल कार्ड धारकों को केरोसिन भी नहीं मिलेगा। ऐसा फरमान शासन से आया है।
विज्ञापन


इससे  जौनपुर जिले में  तीन लाख 25 हजार 237 एपीएल कार्ड धारक वंचित होंगे।  लेकिन अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक खाद्यान्न, चीनी व केरोसिन का लाभ मिलता रहेगा।

जौनपुर में 10 लाख 63 हजार 779 राशन कार्ड धारक हैं। जिसमें एक लाख 25 हजार 472 अंत्योदय, छह लाख 13 हजार 170 पात्र गृहस्थी और  तीन लाख 25 हजार 237 एपीएल कार्ड धारकों की संख्या है। जिनको खाद्यान्न, चीनी व केरासिन का तेल कोटे की दुकानों पर मिलता था।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम आया। लेकिन यह कानून वर्ष 2016  से लागू हुआ। इसके  तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के पात्रों का चयन शुरु किया गया। वहीं सरकार द्वारा एपीएल को दी जाने वाली सुविधाओं में कटौती भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


जिसमें एपीएल कार्ड धारकों को मिलने वाला खाद्यान्न मार्च 2016 में बंद कर दिया गया था। इसके बाद अप्रैल 2017 में चीनी बंद कर दी गई। अब मई से केरोसिन तेल भी शासन द्वारा बंद कर दिया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें