फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट के गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 22 Apr 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा, शिवरतनपुर स्थित देव अपार्टमेंट के गार्ड रंजन कुमार राय की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थ्तियों में मौत हो गई। रंजन की पत्नी का आरोप है कि अपार्टमेंट मालिक दीपक उपाध्याय ने उसे कमरे में बंद कर मारापीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दीपक के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर चाेट के निशान नहीं मिले हैं।
  बिहार के मुंगेर जिले का रंजन कुमार राय (38) दो साल से देव अपार्टमेंट में गार्ड था। अपार्टमेंट के ही एक कमरे में रहता था। अपार्टमेंट मालिक दीपक कोलकाता में रहते हैं और दो-तीन महीने पर किराया लेने आते हैं। 16 फ्लैट उन्होंने किराए पर दिए हैं। आरोप है कि दीपक शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे रेलवे स्टेशन पहुंचा। रंजन उसे लेने गया था। दोनों स्टेशन से अपार्टमेंट पहुंचे। कुछ देर बाद दीपक ने रंजन को कमरे में बुलाया और पीटा। कमरे से बाहर आते समय रंजन गिर गया। इसी बीच रंजन की पत्नी भी आ गई और पति को अस्पताल जे जाने की बात दीपक से कहने लगी। 
विज्ञापन

 दिन में ढाई बजे रंजन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू के डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसकी सूचना के बाद काफी लोग देव अपार्टमेंट पहुंच गए। रंजन का शव भी यहीं लाया गया। कुछ देर के लिए लोगों ने हंगामा भी किया। वह दीपक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन

    आरोप है कि दीपक ने रंजन के कमरे में ताला बंद कर दिया था, जिसे पुलिस ने खुलवाया। परिवार में पत्नी रजनी देवी, बेटी शिवानी, सूची, अंजलि और बेटा अनीस हैं। इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। वहीं रजनी का आरोप है कि दीपक जब भी कोलकाता से आते थे रंजन की पिटाई करते थे। इस बार उन्हें जहर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें