फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में वैज्ञानिक स्किल के लिए 6 सप्ताह का रिसर्च इंटर्नशिप कार्यक्रम अन्वेषण 2.0 शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में छात्रों के वैज्ञानिक स्किल को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सोमवार को छह सप्ताह का समर रिसर्च इंटर्नशिप कार्यक्रम अन्वेषण 2.0 शुरू किया गया। भौतिक विज्ञान विभाग के एसएन बोस सभागार में शोध फाउंडेशन की ओर से रिसर्च के व्यावहारिक स्किल और वैज्ञानिक नियमों का अध्ययन कराया जाएगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च शिक्षा में इंटर्नशिप की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। छात्रों को दक्ष बनाने के लिए सिर्फ कक्षा आधारित शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है। देश के कई टॉप संस्थानों के इंटर्नशिप मॉडल का बखान किया। सुनियोजित इंटर्नशिप कार्यक्रमों से न सिर्फ विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थानों को भी लाभ मिलता है। लैब की उपयोगिता बढ़ जाती है।
विज्ञापन


-
परंपरा नहीं साक्ष्य और तर्क पर स्वीकारें विचार
विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने कहा कि किसी भी विचार को केवल इसलिए स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह परंपरा, प्राधिकार या प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है बल्कि साक्ष्यों और तार्किक विश्लेषण के आधार पर हो। शोध फाउंडेशन, दिल्ली के संयोजक आदर्श कुमार सिंह ने कक्षा आधारित शिक्षा और उद्योग जगत की जरूरतों के बीच की दूरी को कम किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. आरके सिंह ने इंटर्न प्रतिभागियों को इस मौके का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की बात कही।

उच्च शिक्षा की चुनौतियों का मिल रहा समाधान -
शोध फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अर्जुन आनंद ने बताया कि 2018 में शोध की शुरुआत विद्यार्थियों के एक पहल के रूप में हुई थी। अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और समाज के सामने उपस्थित चुनौतियों का समाधान किया जा रहा है। कहा कि अन्वेषण का उद्देश्य विद्यार्थियों को हाईटेक रिसर्च इकोसिस्टम देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें