पार्टी के पुराने कार्यकर्ता के घर जाकर मिलीं अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पार्टी के पुराने नेता और अपना दल के स्थापना के समय सोनेलाल पटेल के साथ रहने वाले इंद्रजीत पटेल के घर जाकर अनुप्रिया पटेल ने शिष्टाचार मुलाकात की।इंद्रजीत पटेल सिंघही गांव के निवासी हैं। वे गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके है। इंद्रजीत पटेल, सोनेलाल के साथ अपना दल में काफी दिनों तक सक्रिय रहे। अनुप्रिया पटेल ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। इंद्रजीत पटेल का कहना था कि उन्हें केंद्रीय मंत्री के आगमन की सूचना मिली और सपरिवार अनुप्रिया पटेल से मिले। अनुप्रिया पटेल ने उनका और घर वालों का हालचाल लिया। पुराने कार्यकर्ताओं से इस तरह मिलना और सम्मान पाने को सुखद बताया। इस दौरान अपना दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, संजीव सिंह, राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल, धर्मराज पटेल,ग्राम प्रधान सिंगही कमलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रधान कंठीपुर उदय पटेल, मुन्नालाल पटेल, महेश सिंह, हौशिला सिंह, लालजी पटेल, अक्षैबर भारती, श्रीधर पांडेय आदि रहे।
राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग
अनुप्रिया पटेल को स्थानीय लोगों ने पत्रक देकर राजातालाब बाजार में रेलवे लाइन पर पुल बनाए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर दिन में बाजार में जाम लगा रहता है। यह जाम ट्रेन के आवागमन के समय और अधिक बढ़ जाता है। जिससे विभिन्न संस्थानों में पढ़ने जाने वाले छात्रों, लोगों और यात्रियों को असुविधा होती है।