चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
आदमपुर पुलिस ने चार नामजद आरोपी सुमन देवी, किशन, कन्हैया और कल्लू को लोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई धीरज केवट की तहरीर पर रविंद्र केवट समेत 9 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
परिजनों ने कहा घाट पर एक नौका संचालक का है वर्चस्व
मृतक नीजर के परिजनों का आरोप है कि घाट पर दुकान लगाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं घाट पर रहने वाले एक नौका संचालक की सह पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। बताया कि नौका संचालक की कई नावें सक्का घाट और तेलियानाला घाट से चलती है। किसी दूसरे व्यक्ति की नाव को घाट से नहीं चलने दिया जाता है। कई बार घाट पर इसे लेकर संघर्ष हो चुका है, इसके बावजूद भी घाट पर स्थित तेलियानाला पुलिस चौकी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।