फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: एंटी-रैगिंग वेबपेज लॉन्च, सीधे स्क्वॉड में दर्ज होंगी शिकायतें; बीएचयू का दावा- तेजी से होगा निवारण

Tue, 19 Aug 2025 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में एंटी-रैगिंग वेबपेज लॉन्च किया गया। इसके जरिये पीड़ित छात्र और छात्राओं की शिकायतें सीधे स्क्वॉड में दर्ज होंगी। बीएचयू का दावा है कि शिकायतों का निवारण तेजी से होगा। पारदर्शिता और जवाबदेही भी तय होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर व प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में सोमवार को एंटी रैगिंग वेबपेज लॉन्च किया गया है। यहां पर मौजूद लिंक के नीचे ईमेल आईडी पर पीड़ित छात्र और छात्रा सीधे बीएचयू या आईएमएस बीएचयू की एंटी-रैगिंग स्क्वॉड से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। एक ही क्लिक पर सभी इमरजेंसी नंबर होंगे।

विज्ञापन


एंटी रैगिंग स्क्वॉड का दावा है कि एक घंटे के अंदर मामले की जांच शुरू की जाएगी और छह घंटे में प्रारंभिक रिपोर्ट सब्मिट कर दी जाएगी। त्वरित निवारण, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। बीएचयू में चल रहे एंटी रैगिंग सप्ताह के समापन पर ये स्पेशल वेब पेज लॉन्च किया गया है।

आईएमएस बीएचयू एंटी रैगिंग स्क्वॉड के प्रमुख प्रो. सुनील रॉव के मुताबिक इस ऑनलाइन मंच से बीएचयू को रैगिंग मुक्त कैंपस बनाने में मदद मिलेगी। इस पर एंटी रैगिंग पर निदेशक का संदेश, गाइडलाइन और सभी अधिकारियों के फोन नंबर एक क्लिक पर मिल जाएंगे।

विज्ञापन

निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि आईएमएस बीएचयू देश के शीर्ष पांच संस्थानों में स्थान रखता है। इस प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए रैगिंग का पूर्ण उन्मूलन जरूरी है। डीन ने कहा कि रैगिंग किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रो. रीता सिंह ने कहा कि जब छात्र रैगिंग के कारण दंडित होते हैं तो यह हमें भी आहत करता है। निर्णायक मंडल में प्रो. मधु तापड़िया, डॉ. धीरेंद्र राय, डॉ. पूनम पांडेय, डॉ. संतोष, डॉ. बाला लखेंद्र और नम्रता सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन

12 से 18 तक एंटी-रैगिंग जागरूकता सप्ताह चला

स्कवॉड के प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि आईएमएस बीएचयू में 12 से 18 अगस्त तक एंटी-रैगिंग जागरूकता सप्ताह मनाया गया। सोमवार को डिबेट प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और वैलिडिक्ट्री सेशन किया गया। रैगिंग के प्रति शून्य सहिष्णुता-सुरक्षित परिसर का निर्माण मिलकर करें। कड़े एंटी-रैगिंग कानून बनाम नैतिक अपील की थीम पर डिबेट प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक में मानसिक, भावनात्मक और शैक्षणिक नुकसान को दिखाकर आपसी सम्मान और सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें