इस संबंध में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) की ओर से सीमित संख्या में वायल उपलब्ध होने की बात कही गई है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
सीएमएस डॉ. आरएस राम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ट्रॉमा सेंटर में आने वाले हर मरीज को तत्काल एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाए। उन्होंने कहा कि चार मरीजों के इंतजार में इलाज टालना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यह मरीजों की सेहत के साथ गंभीर लापरवाही है।
सीएमएस ने मामले की जांच के आदेश देते हुए ट्रॉमा सेंटर में तैनात ईएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।