फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियोरोधी दवा सुरक्षित और असरदार, पांच साल तक के बच्चों को जरूर पिलाएं : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में रविवार को बूथ दिवस पर राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता व सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बच्चों को पोलियोरोधी ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि जनपद में रविवार को आयोजित 1805 बूथों पर 285356 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। इसमें शहर के 706 बूथों पर 80135 और ग्रामीण के 1099 बूथों पर 205221 बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

सोमवार से तीन जुलाई तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पोलियोरोधी दवा पिलागी। इसके अलावा छूटे बच्चों को छह जुलाई को दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक 5,44,106 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पोलियोरोधी दवा पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। अभिभावकों से अपील है कि वह अपने जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलाएं। इसके अलावा बच्चों को नियमित टीकाकरण सभी उम्र के अनुसार समय पर लगवाएं। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. एसएस कनौजिया, डिप्टी डीआईओ डॉ. नवीन सिंह, डब्ल्यूएचओ से डॉ. महेंद्र, जेएसआई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें