फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने ढाबे पर दरोगा ने युवक को बुलाया, तभी आ धमकी एंटी करप्शन टीम

Thu, 27 Feb 2020 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में चौकी प्रभारी जफर पुरवा अवधेश सिंह (सफेद टी-शर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एंटी करप्शन टीन ने एक दरोगा को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दरोगा ने एक मुकदमे के वादी से उसके विपक्षी के खिलाफ धारा नहीं हटाने के नाम पर रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर पुलिस क्षेत्र के नींबुपुर निवासी अजीत कुमार पटेल पुत्र अशोक कुमार पटेल का किसी से कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोप है कि पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने उससे विपक्षी के खिलाफ धारा नहीं हटाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। इसके बाद उसने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम वाराणसी को दी। टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से मिली शिकायत के बाद नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी दरोगा ने अजीत को रुपये लेकर चंदौली स्थित एक ढाबे पर बुलाया था। अजीत ने जैसे ही रुपये दरोगा को दिए तभी वहां मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों दस हजार रुपये के साथ धर दबोचा। सभी नोट 500 रुपये की रूप में थे। इसके बाद टीम दरोगा को पकड़ कर कोतवाली ले आई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई पर जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें