फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 32 बच्चों में बांटा 400 मिली दूध, एक किलो चावल की तहरी से भरा सबका पेट

Thu, 27 Feb 2020 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मिड डे मील(प्रतीकात्म तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मझवां विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरैनी में एक किलो चावल में 32 बच्चों को तहरी खिलाने का मामला सामने आया है। यहां चार सौ मिलीलीटर दूध में सभी को दूध भी वितरित कर दिया गया। बुधवार को मिड डे मील (एमडीएम) के मंडलीय समन्वयक राकेश तिवारी ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


निरीक्षण में नामांकित 68 के सापेक्ष उपस्थित 32 बच्चों के लिए एक किलो चावल से तहरी बनाई गई थी। साथ ही चार सौ मिली लीटर दूध वितरण किया गया था। जबकि मानक के अनुसार चार किलो आठ सौ ग्राम चावल और छह लीटर तीन सौ एमएलम दूध का वितरण होना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी इस विद्यालय का कई बार निरीक्षण किया गया है और प्रधानाध्यापक तेजू को मानक और मैन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन, दूध, फल वितरण करने के लिए कहा गया, परन्तु उनके द्वारा कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी उपायुक्त एमडीएम चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि एमडीएम की जांच की जा रही है। यदि कहीं कोई अनियमितता होती है तो उसकी जांच की जाएगी और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें