प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेकर एंटी करप्शन की टीम शुक्रवार को आकाश के साथ मंडुवाडीह क्षेत्र पहुंची। आकाश को 15 हजार रुपये जेब में रखने के लिए कहा गया था। आकाश से दरोगा अभयनाथ को फोन करा कर पैसा देने के लिए बुलाया गया।
दरोगा अभयनाथ अपने साथ दीवान शक्ति को लेकर मंडुवाडीह थाने के पास आया। उसने आकाश को 15 हजार रुपये दीवान शक्ति को देने को कहा। आकाश ने 15 हजार रुपये दीवान शक्ति को थमाया। उसी दौरान पास मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने दीवान शक्ति और दरोगा अभयनाथ को दबोच लिया। दीवान शक्ति के पास से 15 हजार रुपये बरामद कर उसे और दरोगा अभयनाथ को कैंट थाने की हवालात में डाल दिया गया।