फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: 30 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ बिजली निगम का जेई, कनेक्शन के मांगी रिश्वत

Wed, 24 Sep 2025 11:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एंटी करप्शन की टीम ने बिजली निगम के जेई को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जेई ने बिजली कनेक्शन के लिए घूस मांगी थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी जेई सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनेई विद्युत उपकेंद्र के जेई सत्येंद्र कुमार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बुधवार को काजीसराय में हनुमान मंदिर के पास से 30 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी निवासी सत्येंद्र कुमार ने नलकूप के लिए कनेक्शन जोड़ने के नाम पर 30 हजार रुपये घूस की मांग की थी। ट्रैप टीम ने जेई के कब्जे से केमिकल लगे 30 हजार के नोट बरामद की है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनेई लच्छीरामपुर निवासी चंद्रभान सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि नलकूप कनेक्शन के लिए जेई सत्येंद्र कुमार 30 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। सात महीने से दौड़ा रहे हैं। चंद्रभान सिंह ने टीम को बताया कि भाई चंद्रपाल सिंह ने बिजली कनेक्शन के लिए मार्च में ऑनलाइन आवेदन किया था। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: मदनपुरा में निकाला 'आई लव मोहम्मद' जुलूस, चार नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की तो रिपोर्ट लगाने के एवज में रुपये की मांग की। कनेक्शन फीस मात्र 2250 रुपये होने का चंद्रभान सिंह ने हवाला दिया तो जेई ने रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। थक हारकर जब 30 हजार रुपये देने पर हामी भरी तब जेई ने काजीसराय के हनुमान मंदिर के पास पैसे लेकर आने को कहा। दोपहर डेढ़ बजे टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें