फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विद्यापीठ में इसी सप्ताह जारी होगी आंसर-की, संकायवार होगी काउंसिलिंग

Wed, 19 Jul 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए संकायवार काउंसिलिंग कराने की तैयारी है। बुधवार को प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन इसी सप्ताह पाठ्यक्रमवार आंसर-की जारी करेगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए संकायवार काउंसिलिंग कराने की तैयारी है। बुधवार को प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन इसी सप्ताह पाठ्यक्रमवार आंसर-की जारी करेगा। अगस्त के पहले सप्ताह से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन


सत्र 2023-24 में स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक और डिप्लोमा में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। 15 से शुरू प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को खत्म हुई। अब अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। एक ओर प्रवेश परीक्षा के परिणाम से पहले आंसर-की जारी की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगेगा। दाखिले का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जल्द ही आधिकारिक सूची जारी की जाएगी।

कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रवेश परीक्षा सकुशल खत्म हो गई है। अब परिणाम पर काम चल रहा है। आंसर-की और आपत्तियों के निस्तारण के बाद जल्द ही परिणाम जारी किए जाएंगे। साथ ही संकायवार काउंसिलिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जायजा लेने केंद्रों पर पहुंचे कुलपति

प्रवेश परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने मुख्य परिसर में परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को बीए और बीएससी की प्रवेश परीक्षाएं कराई गईं। जगतपुर पीजी कॉलेज, घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, जीवनदीप पीजी कॉलेज में भी परीक्षा हुई। पंजीकृत 6406 अभ्यर्थियों में से 1095 अनुपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें