फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्र की फिर बड़ी मुश्किलें, एक और मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 23 Dec 2020 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले में जीटी रोड पर नवधन गांव में करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने के मामले में बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर मंगलवार देर शाम मुकदमा दर्ज हो गया। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर ऊंज थाने की पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

जानकारी के अुसार, नवधन गांव में वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग के किनारे विधायक विजय मिश्र ने जमीन रजिस्ट्री कराई थी। मगर, बाउंड्री अधिक रकबे पर बनाकर कब्जा कर लिया गया था। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने इसकी शिकायत करते हुए जांच की मांग की।


इस पर जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया। लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार कोर्ट ने 0.600 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जा पाते बेदखली का आदेश दिया। इसके बाद विधायक पक्ष ने इसे जिलाधिकारी न्यायालय में चुनौती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद गत दिनों 18 दिसंबर को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ विधायक की चहारदीवारी को ढहा दिया। इस मामले में मंगलवार देर शाम राजस्व निरीक्षक राजेंद्र पटेल की तहरीर पर ऊंज थाने में विधायक विजय मिश्र के खिलाफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का मुकदमा दर्ज किया।

ऊंज थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर जमीन अतिक्रमण मामले में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि तहसीलदार कोर्ट ने अतिक्रमण के मामले में विधायक पर पांच लाख की क्षतिपूर्ति भी लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें