बैठक में तय किया गया कि एकमा उद्योग की ओर से पक्ष रखने के लिए लखनऊ जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिल कर समाधान ढूंढेगी। वक्ताओं ने कहा कि एक टीम लखनऊ जाएगी और एक टीम जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मिल कर अपनी समस्या रखेगी। बैठक में पूर्व एकमाध्यक्ष रवि पाटोदिया, तनवीर हुसैन, असलम महबूब, हाजी अब्दुल हादी, संजय गुप्ता, आरके बोथरा ने भी विचार व्यक्त किए। शमीम अंसारी, जेपी गुप्ता, शिवसागर तिवारी, इम्तियाज अंसारी, भरत लाल मौर्य, ओपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उनका सबसे पहला प्रयास यह होगा कि बंद डाइंग हाउसों को चालू कराया जाए। कहा तीन डाइंग हाउस पूरे मानक के साथ डाइंग प्लांट चलाते हैं। ऐसे में उनका प्लांट तत्काल बहाल कराया जाना चाहिए। कहा जानकारी मिली है कि कुछ लोग मानकों को पूरा करने की प्रक्रिया में हैं। ऐसे में उन्हें भी मानकों को पूरा कर लेने तक कुछ समय के लिए मोहलत दिलाने का प्रयास होगा। इसके लिए वे मंगलवार को लखनऊ जाएंगे। वहां सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता होगी।