Varanasi News: किराया बढ़ने का विरोध गुमटी मार्केट के साथ ही अन्य किरायेदार भी कर रहे हैं, हालांकि रेलवे बोर्ड का हवाला देकर बरेका प्रशासन अपने आदेश पर अड़ा हुआ है।
वाराणसी के बरेका में किराया वृद्धि का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गुमटी मार्केट के 700 दुकानों की किराया वृद्धि के बाद अब सेंट जांस स्कूल भी चर्चा में है। स्कूल का किराया 54 करोड़ 93 लाख 27 हजार रुपये सालाना है। नए सत्र में किराया वसूली को लेकर बरेका की ओर से स्कूल को पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन
बरेका राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का किराया भी 14,023 रुपये वार्षिक है।
30 अगस्त 2023 को जारी सर्कुलर के अनुसार बरेका परिसर में दुकान, भूमि प्लॉट व संस्थान के मालिक को 2023-24 के निर्धारित किराये का भुगतान का निर्देश दिया है। 18 और दुकानों, भूमि का किराया भी लाख रुपये वार्षिक है। हालांकि, 18 किरायेदारों ने भुगतान कर दिया है।