वाराणसी: आईआईटी बीएचयू के छात्र को सालाना 1.68 करोड़ का पैकेज, मल्टीनेशनल कंपनी ने दिया ऑफर
Tue, 26 Sep 2023 04:40 AM IST
विजय पुंडीर
वैशाली मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
सार
मल्टीनेशनल कंपनी की एचआर टीम ने ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के जरिये छात्र का चयन किया। हालांकि, सुरक्षा का हवाला देकर आईआईटी प्रशासन ने छात्र की पहचान व नाम उजागर नहीं की है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (आईआईटी) बीएचयू के प्री प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र को 1.68 करोड़ रुपये का सालाना वेतन पैकेज का ऑफर मिला है।
विज्ञापन
मल्टीनेशनल कंपनी की एचआर टीम ने ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के जरिये छात्र का चयन किया। हालांकि, सुरक्षा का हवाला देकर आईआईटी प्रशासन ने छात्र की पहचान व नाम उजागर नहीं की है। सबसे कम ऑफर 10 लाख रुपये सालाना है। कुल प्री प्लेसमेंट का औसत वेतन पैकेज 31 लाख सालाना है।
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को मानदेय मिलेगा। सर्वाधिक मानदेय प्रतिमाह 4.50 लाख रुपये रहेगा। इंटर्नशिप में सबसे कम ऑफर प्रतिमाह 39, 500 रुपये का है। इंटर्नशिप का औसत मानदेय 1.15 लाख 850 प्रति माह है।