फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू, 30 मार्च तक घोषित किए जाएंगे परिणाम

Mon, 16 Mar 2026 02:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। कक्षा 2 से 5 तक 50 प्रतिशत लिखित और 50 प्रतिशत मौखिक परीक्षा होगी जबकि कक्षा 4-5 में 70 प्रतिशत लिखित और 30 प्रतिशत मौखिक होगी।
विज्ञापन
School Student - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी और मार्च तक चलेंगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 से 11 बजे तक और दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होंगी। पहले दिन कक्षा 5 तक की सभी विषयों की परीक्षाएं मौखिक होंगी। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव में बताया कि वार्षिक परीक्षा में जिले में 152505 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


कक्षा एक तक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा 2 से 5 तक 50 प्रतिशत लिखित और 50 प्रतिशत मौखिक परीक्षा होगी जबकि कक्षा 4-5 में 70 प्रतिशत लिखित और 30 प्रतिशत मौखिक होगी। कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा 50 अंकों की लिखित होगी। 

उन्होंने बताया कि परिणाम 30 मार्च तक घोषित किए जाएंगे। 16 मार्च को कक्षा 1 से 5 तक के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए बेसिक क्राफ्ट कृषि तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। 17 मार्च को पहली पाली में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों की गणित की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों के लिए संस्कृत या उर्दू की परीक्षा होगी। 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी, 19 मार्च को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में कला और संगीत विषय की परीक्षा होगी। 20 मार्च को विज्ञान पर्यावरण अध्ययन और कार्य अनुभव विषय के साथ परीक्षाओं का समापन होगा। परीक्षाओं के बाद तुरंत मूल्यांकन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें