फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काली कोट और बैंड के बगैर अदालत में नहीं जाएंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन ने काली कोट और बैंड के बगैर वकीलों के अदालत में जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही, इस पर निगरानी के लिए एक कमेटी बनाई है। कमेटी इस बात पर भी नजर रखेगी कि कचहरी परिसर में यूपी बार काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराए बगैर जो लोग काली कोट पहने नजर आएंगे, उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप राय ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य काली कोट को बदनाम कर रहे फर्जी वकीलों को चिह्नित करना है। रजिस्टर्ड वकील ड्रेस कोड में आएंगे तो फर्जी वकीलों को चिह्नित करना आसान हो जाएगा। निगरानी समिति में ओमशंकर श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, पीएन राय, नूर फातिमा, यामिनी शर्मा और रमेश राजभर समेत 15 अधिवक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें