फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : 13 लाख की मशीन से उतरेगा अन्नपूर्णा मंदिर का पेंट, गाय के गोबर से बना रसायन होगा इस्तेमाल

Fri, 29 Nov 2024 12:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : अन्नपूर्णा मंदिर काशी का सबसे पुराना धर्मस्थल है। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा कि इसकी शोभा न खराब हो। मंदिर में लगे केमिकल पेंट को हटाने के लिए केमिकल का उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
लोहे की पाइप लगाकर हटाया जा रहा मंदिर का पेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नपूर्णा मंदिर में कुंभाभिषेक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर पर लगे केमिकल पेंट को छुड़ाने के लिए 13 लाख रुपये की मशीन मंगाई गई है। मंदिर के चारों ओर लोहे की पाइप लगाई गई। 

विज्ञापन


अब मंदिर पर लगे केमिकल पेंट को हटाने के बाद उस पर गाय के गोबर से तैयार केमिकल फ्री पेंट लगाया जाएगा। 50 साल बाद अन्नपूर्णा मंदिर का कुंभाभिषेक करने के लिए बृहस्पतिवार से तैयारियां शुरू हो गईं। अनुष्ठान के लिए माता के मंदिर के शिखर का कायाकल्प किया जाएगा। 10 साल पहले मंदिर के शिखर पर लगे केमिकल पेंट को हटाया जाएगा। 

इसके लिए बंगलूरू से 13 लाख की मशीन आ चुकी है। शिखर के चारों ओर तीन लाख रुपये की पाइप लगाई जा रही है। इसमें बने छिद्रों से पानी की धार मंदिर शिखर पर पड़ेगी और इस पर लगा केमिकल पेंट पत्थर को नुकसान पहुंचाए बिना छूट जाएगा। एक दो दिन के अंदर मशीन भी मंदिर में पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


इसके लिए मंदिर के दक्षिणी हिस्से के रास्ते को चौड़ा किया गया है। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि 50 साल के बाद फरवरी में कुंभाभिषेक के अनुष्ठान होंगे। इसमें देश भर से माता के भक्त काशी आएंगे।

विज्ञापन

500 महिलाएं एक साथ करेंगी सुंदरकांड का सस्वर पाठ
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सुंदरकांड को हर सनातनी तक पहुंचाने के लिए यह पहल की जा रही है। एक दिसंबर को विश्वनाथ मंदिर परिसर के गेट नंबर चार पर होने वाले इस आयोजन में 500 महिलाएं एक साथ सुंदरकांड का सस्वर पाठ करेंगी। 

श्री परमानंद हरि हर मंदिर की संस्थापिका सपना गोयल ने बताया कि ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा। इसमें 500 मातृशक्तियां शामिल होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें