घर में बने 151 क्विंटल भोग से सजेगा मणि मंदिर
अन्नकूट पर दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर (धर्मसंघ) घर की रसोई से सजेगा। अन्नकूट पर मंदिर की तरफ से धर्मसंघ में 151 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। भक्तों के घर की रसोई में बने विविध पकवान प्रभु को भोग के रूप में अर्पित किए जाएंगे।
भक्तों ने मंदिर में भोग के लिए अपनी-अपनी थाली का पंजीकरण करा लिया है। इस बार भक्तों की संख्या पांच हजार से ज्यादा हो सकती है। धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि अन्नकूट पर पहली बार ठाकुर जी को मोटे अनाज से बने लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। इसमें बाजरा, कोदो, सांवां, मक्का से बने व्यंजन शामिल रहेंगे।