फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में फिर बढ़ा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कद एक बार फिर प्रदेश सरकार में बढ़ाया गया है। सरकार का पक्ष रखने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को भी दी गई है। राजभर को मिली पदोन्नति से पूर्वांचल के राजभर समाज को भी साधने की पूरी कोशिश की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और महेंद्र सिंह को सरकार का प्रवक्ता बनाया गया है। इसके पहले कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा व सिद्धार्थ नाथ सिंह सरकार की बात रखते हैं। दरअसल, पूर्वांचल में राजभर समाज में गहरी पैठ रखने के कारण अनिल राजभर को भाजपा और प्रदेश सरकार लगातार प्रमोट कर रही है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अनिल राजभर लगातार पूर्वांचल में सक्रिय रहकर अपनी पैठ मजबूत करते रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राजभर समाज को एकजुट कर साधने के लिए भाजपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन किया। चुनाव में सकरात्मक परिणाम आने के बाद भाजपा ने सरकार में सुभासपा को पूरी तवज्जों दी और उसके अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनाया। सरकार बनने के बाद सुभासपा अध्यक्ष लगातार सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते रहे और लोकसभा चुनाव में घोसी सीट को पार्टी के खाते में नहीं मिलने पर बागी रुख अख्तियार कर लिया। उन्होंने पूर्वांचल सहित दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिया। उन्होंने मऊ की चुनावी सभा में भाजपाइयों के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद भाजपा ने सुभासपा अध्यक्ष को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि अनिल राजभर की मौजूदगी की वजह से भाजपा को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बल्कि राजभर सहित अन्य पिछड़ा समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहा। मंत्री अनिल राजभर के मीडिया प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि सरकार का प्रवक्ता बनाए जाने से बनारस सहित पूर्वांचल भर के लोगों ने ख़ुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें