फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के सपने की काशी बनाना प्राथमिकता : अनिल राजभर

Sun, 02 Apr 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड व सैनिक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने की काशी बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
विज्ञापन

ये बातें सूबे के खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड व सैनिक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने रविवार को उमरहां स्वर्वेद महामंदिर के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि काशी के सर्वांगीण विकास के लिए सभी संभावनाओं पर अफसरों से बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिवर्तन दिखेगा।  

अनिल राजभर ने कहा कि अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बलुआघाट पुल को ढाई माह में तैयार करने का निर्देश दिया गया है। गंगा पर इस पुल के चालू हो जाने के बाद जनता को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


कहा कि भ्रष्टाचारियों और कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन

खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड व सैनिक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को समर्थकों के साथ कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इससे पहले उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। आयोजक सुरेंद्र यादव व शिवपूजन सिंह ने उन्हें स्वर्वेद ग्रंथ भेंट किया। इस मौके पर भाजयुमो के जिला मंत्री पवन चौबे, संतोष सिंह, सुबीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें