फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सड़क निर्माण नहीं होने से खफा तुलसीपुर बड़ी गैबी में प्रदर्शन , कहा- निकाय चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Thu, 05 Jan 2023 03:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के तुलसीपुर बड़ी गैबी मार्ग पर सड़क निर्माण नहीं होने से खफा स्वराज संस्था एवं सावित्रीबाई फुले मंच ने गुरुवार को नागरिकों संग प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
तुलसीपुर बड़ी गैबी में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के तुलसीपुर बड़ी गैबी मार्ग पर सड़क निर्माण नहीं होने से खफा स्वराज संस्था एवं सावित्रीबाई फुले मंच ने गुरुवार को नागरिकों संग प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सड़क नहीं बनी तो आगामी निकाय चुनाव में जनता मतदान का विरोध करेगी।

विज्ञापन


स्वराज संस्था के प्रबंधक सचिव विकास चंद तिवारी और सावित्रीबाई फुले मंच के संयोजक राजकुमार टुनटुन के संयुक्त नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी गैबी-तुलसीपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया।  नागरिकों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी सड़क निर्माण नहीं किया गया। 

महापौर मृदुला जायसवाल ने मार्च 2019 में क्षेत्रीय पार्षद इंद्रदेव पटवा के समक्ष कहा था कि इस रोड को बनवा दिया जाएगा। यह वार्ड दो पार्षदों के बीच में आता है। एक तुलसीपुर की पार्षद कौशल्या जायसवाल, दूसरे पार्षद  इंद्रदेव पटवा हैं। बावजूद इसके वहां सफाई व्यवस्था नहीं होती है। सड़क अभी तक नहीं बनाया गया। जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शन में विजय कुमार, लल्लू प्रसाद, लखविंदर भाई, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें