इलाके के लोगों को ही पीटा जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह समझाकर मामले को शांत कराया है। गौरतलब है कि मंगलवार की देर शाम एक युवती शौच के लिए बाहर गई हुई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। वहीं बुधवार की शाम पीड़ित पक्ष के लोगों ने युवक के घर जाकर मारपीट की। इस पर युवक के परिजन भी मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। इससे वहां तनाव की स्थिति हो गई थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर माहौल गरम हो गया। पुलिस पहुंचकर मामले को सुलझाने में जुटी है।