फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्रों की पिटाई से नाराज अभिभावकों का हंगामा, शिक्षकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों की पिटाई से नाराज अभिभावकों का हंगामा, शिक्षकों को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया, स्कूल का गेट और दीवार क्षतिग्रस्त करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चौबेपुर। स्थानीय श्री सुभाष इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्रों की पिटाई से नाराज अभिभावकों ने हंगामा किया। आरोप है कि शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और स्कूल का गेट और दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चौबेपुर थाने के पीछे श्री सुभाष इंटर कालेज के शिक्षक संजय सिंह, राजीव सिंह, राघवेंद्र आदि अपने-अपने कक्ष में पढ़ाने जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच कुछ शरारती छात्रों ने शिक्षकों पर पथराव कर दिया। इससे नाराज शिक्षकों ने कुछ छात्रों की पिटाई कर दी। इसके बाद छात्रों ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। सूचना पाकर काॅलेज पहुंचे अभिभावक स्कूल का बंद गेट और पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और शिक्षकों की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि पंखा, फर्नीचर और कुर्सी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सात लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य भानू प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घायल अध्यापकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में इलाज कराया गया। इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अध्यापकों के साथ मारपीट तोड़फोड़ के आरोप में अमित कुमार प्रजापति, विकास प्रजापति, अनिल कुमार प्रजापति निवासी मुरीदपुर, शिवबचन प्रजापति, रामबचन निवासी गरथौली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शिवबचन प्रजापति ने बताया कि मेरे भाई को अध्यापकों में पीटा था। कुछ लोगों के साथ शिकायत करने कॉलेज पहुंचे तो उनसे मारपीट की गई।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें