फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : युवा कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर रोष मार्च, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाई कैंडिल, जांच की मांग

Thu, 19 Dec 2024 10:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर वाराणसी में कैंडल मार्च निकाला गया इसके साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की गई। बताते चलें कि गोरखपुर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर वाराणसी में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाई कैंडिल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और अपने साथी की मौत पर शोक प्रकट कर सीबीआई जांच की मांग की। बताते चलें कि  इस घटना के विरोध में आज वाराणसी में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह के नेतृत्व में कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्च निकालकर रोष व्यक्त किया गया। कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रभात पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।  

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "सरकार इस मामले को दबाने और सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है। भाजपा और पुलिस की मिलीभगत से कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी एक गंभीर खतरा है। हम इसके लिए सीबीआई जांच की मांग करते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा दी जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें