फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur : बस की स्टेरिंग हुई फेल, खंभे से टकराईं, चालक सहित तीन घायल, मची अफरा तफरी

Thu, 19 Dec 2024 09:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

ताड़ीघाट - बारा मार्ग पर अचानक सड़क पर चल रही बस अनियंत्रित हो गई और दूरी सूचक खंभे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि वाहन की स्टेरिंग फेल हो गई और ये हादसा हो गया। घटना में चालक सहित तीन लो्ग घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
बस के परखच्चे उड़े - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा महावीर स्थान के पास बृहस्पतिवार की देर शाम ताड़ीघाट - बारा मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दूरी सूचक बोर्ड के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकाल कर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


ताड़ीघाट - बारा मार्ग पर एक सवारी बस देर शाम करीब 8 बजे गाजीपुर से बारा की ओर जा रही थी। बस अभी भदौरा महावीर स्थान से आगे बढ़ी ही थी कि स्टेरिंग फेल होने की वजह से दूरी सूचक बोर्ड के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि खंबा जमीन से उखाड़ कर दूर गिर गया और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में चालक गहमर गांव निवासी ज्ञानेंद्र उपाध्याय (50) एवं बिरुउपुर निवासी राकेश कुमार (35) और बहुआरा गांव निवासी मोहम्मद अनीश घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों का भीड़ जुट गया। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकाल कर पास के ही एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस घटना को लेकर अन्य विधिक कार्यवाई में जुट गई है। गहमर कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें