कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर वाराणसी में कैंडल मार्च निकाला गया इसके साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की गई। बताते चलें कि गोरखपुर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर वाराणसी में गहरा आक्रोश है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और अपने साथी की मौत पर शोक प्रकट कर सीबीआई जांच की मांग की। बताते चलें कि इस घटना के विरोध में आज वाराणसी में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह के नेतृत्व में कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्च निकालकर रोष व्यक्त किया गया। कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रभात पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "सरकार इस मामले को दबाने और सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है। भाजपा और पुलिस की मिलीभगत से कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी एक गंभीर खतरा है। हम इसके लिए सीबीआई जांच की मांग करते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा दी जा सके।