फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आनंद काशी टाउनशिप में चार तरह की सड़कें होंगी, 250 एकड़ में विकसित होगी परियोजना; बेहतर यातायात

Sun, 30 Aug 2026 09:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कल्लीपुर में वीडीए 250 एकड़ में आनंद काशी आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा। प्रथम चरण 150 एकड़ में 1110 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यहां 1004 आवासीय प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, स्वास्थ्य और व्यावसायिक सुविधाएं होंगी। 24, 18, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें, पार्क और 3.17 एकड़ का मियावाकी वन भी बनेगा।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से कल्लीपुर में प्रस्तावित आनंद काशी आवासीय टाउनशिप को मॉडल और आधुनिक सुविधाओं से युक्त एकीकृत गेटेड हाईटेक टाउनशिप के रूप में विकसित करने की तैयारी है। करीब 250 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली परियोजना में बेहतर यातायात के लिए 24, 18, 12 और नौ मीटर चौड़ी चार तरह की सड़कें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


परियोजना का प्रथम चरण 150 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 1110 करोड़ रुपये है। पहले चरण में 1004 आवासीय प्लॉट प्रस्तावित हैं। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक गतिविधियों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी भूमि निर्धारित की गई है।

टाउनशिप में चौड़ी सड़कों के साथ जलापूर्ति, सीवरेज, विद्युत आपूर्ति, वर्षा जल निकासी और अन्य आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, चौड़ी सड़कों से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। अधिक लेन उपलब्ध होने से वाहनों का दबाव कम करने और जाम की समस्या घटाने में मदद मिलेगी। इससे लोगों के समय और ईंधन की भी बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में हरित क्षेत्र और मनोरंजन की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में पार्क विकसित किया जाएगा। यहां नटराज की प्रतिमा के साथ फव्वारे भी लगाए जाएंगे। टाउनशिप में आवागमन और पैदल आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए चार प्रमुख पैदल प्रवेश द्वार प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा 3.17 एकड़ क्षेत्र में मियावाकी वन विकसित किया जाएगा। इससे टाउनशिप में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ व्यावसायिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से यहां रहने वाले लोगों को एक ही परिसर में कई जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी।

वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि कल्लीपुर में विकसित होने वाली आनंद काशी टाउनशिप में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। यह पहली एकीकृत गेटेड हाईटेक टाउनशिप होगी। बेहतर यातायात के लिए चार प्रकार की चौड़ी सड़कों का प्रावधान किया गया है। परियोजना को आधुनिक शहरी सुविधाओं और बेहतर जीवनशैली के मॉडल के तौर पर विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें