रास्ते में जानवर के आने से अज्ञात वाहन अनियंत्रित हो गया। किनारे से जा रहा बाइक सवार चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस अब धक्का मारने वाले वाहन के मालिक की तलाश में जुट गई है।
चौबेपुर खेल मैदान के समीप मंगलवार की शाम 7बजे एक अज्ञात वाहन ने चौबेपुर बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को सामने आ रहे सुअर को बचाने के चक्कर में धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त हुसैन अली गूड्डू 32 वर्ष पुत्र ज़ुबैर अली निवासी दानियालपुर डुबकियां हुई । मृतक एक बाइक एजेंसी पर बाइक मिस्त्री का काम करता था। उसे दो बच्चे चांद बाबू 5वर्ष ,इकरा फ़िरदौस7 वर्ष, पत्नी हेमा बेगम हैं। सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। चौबेपुर थानाध्यक्ष रविकांत मलिक ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है।