फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के बाद अब इसका भी प्रचार करेंगे अमिताभ बच्चन

Sat, 18 Feb 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
पल्स पोलियो और स्वच्छ भारत मिशन के जरिये लोगों को जागरुक कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही एक नए अभियान से जुड़ने जा रहे हैं। बिग बी का यह कदम किसानों के लिए बेहद लाभप्रद होगा।
विज्ञापन
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अब जैविक कचरे से कंपोस्ट बनाने की अपील करते नजर आएंगे। अमिताभ को इसका ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कैंपेन चलाने के लिए इसका पत्र भी नगर निगम को मिल गया। अब नगर निगम स्वच्छता के साथ कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए भी प्रेरित करेगा। अमिताभ बच्चन कंपोस्ट बनाओ-कंपोस्ट अपनाओ का नारा देंगे। इसी लोगो के साथ इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को सब्जी व फल के छिलके को कंपोस्ट में बदलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन



साथ ही इस कंपोस्ट का प्रयोग खाद के रूप में करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह खाद पर्यावरण के अनुकूल होती है। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बेंक्वेट हाल, रसोईघर, स्कूलों, कालेजों से निकलने वाले जैविक कचरे से कंपोस्ट बनाने के लिए गड्ढा खोदने या फिर मशीन लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें