फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह वाराणसी में भाजपा का बूथ सम्मेलन, आएंगे अमित शाह

Tue, 29 May 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ सत्यापन और ग्राम स्वराज अभियान की रणनीति तय होने के बाद भाजपा ने वाराणसी में अब बूथ सम्मेलन के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। अभी इस सम्मेलन की तारीख तय नहीं की गई है लेकिन पार्टी सूत्रों की माने तो 20 जून के बाद इसके आयोजन की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्मेलन के मुख्यअतिथि होंगे, लिहाजा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श कर सम्मेलन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। 
पहले बूथ सम्मेलन के लिए 30 मई की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद आयोजन टाल दिया गया।

पहली जून से ग्राम स्वराज अभियान शुरू होगा। पार्टी का पूरा फोकस फिलहाल इस अभियान को रफ्तार देने पर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ग्राम स्वराज अभियान के बाद पूरी ताकत बूथ सम्मेलन के आयोजन में लगाई जाएगी।
सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ सम्मेलन को बेहद अहम माना जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा ने निकाला मोटरसाइकल जुलूस

केंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाई - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने सोमवार को मोटरसाइकल जुलूस निकाला। महानगर के तीनों और जिले की पांचों विधानसभाओं में बाइक जुलूस कार्यक्रम हुआ। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में मंगलवार को 26 मंडलों में समरसता संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अगुवाई में निकले जुलूस में कार्यकर्ता झंडा लिए हर हर मोदी घर घर मोदी, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। उत्तरी विधानसभा मे अखिलेंद्र सिंह ने पांडेयपुर, दक्षिणी विधानसभा में योगेश सिंह ने टाउनहाल से, कैंट विधानसभा में अजय गुप्ता ने नरिया से जुलूस निकाला।

जो शहर भर के इलाकों में घूमा। रोहनिया विधानसभा में शहाबाबाद से विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पिंडरा में मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद, शिवपुर में ज्ञानेश जोशी, सेवापुरी में पंकज तिवारी ने जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें