फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अमित शाह के साथ होंगे शामिल

Wed, 16 Oct 2019 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू भारत अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन 17 अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। स्वतंत्रता भवन में होने वाले कार्यक्रम में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य के जीवन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सदाशिव द्विवेदी और संयोजक प्रो. राकेश उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह 10 बजे से होने वाले उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।

‘गुप्तवंशेक-वीर: स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का ऐतिहासिक पुन: स्मरण एवं भारत राष्ट्र का राजनीतिक भविष्य’ विषयक इस संगोष्ठी में जापान, मंगोलिया, बंगलोक, श्रीलंका, यूएसए, वियतनाम, नेपाल से विद्वान भाग लेंगे। इसके अलावा गोरखपुर, दिल्ली, प्रयागराज, बरेली, आरा आदि शहरों के लोग भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को पहले सत्र में ‘गुप्त वंशक वीर का उदय: हूणों का आक्रमण, तत्कालीन अन्य राजनीतिक चुनौतियां एवं स्कंदगुप्त का पराक्रम और दूसरे सत्र में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य कालीन पुरावैभव, उत्खनन-अभिलेख-मुद्राएं एवं साहित्य पर चर्चा की जाएगी। इसमें गाजीपुर के भित्तरी में बने हूण विनाशक विजय स्तंभ पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आज की राजनीतिक और वैश्विक परिस्थिति में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का स्मरण स्वभाविक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें