फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का वाराणसी में 15 घंटे का प्रवास, चुनिंदा लोगों से ही की मुलाकात

Thu, 05 Jul 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जीत का मंत्र देकर आगरा रवाना हुए शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करने वाराणसी आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देकर गुरुवार की सुबह आगरा रवाना हो गए। 15 घंटे के वाराणसी प्रवास में शाह ने सरकार और संगठन की समीक्षा कर कमजोर पहलुओं को मजबूत करने के गुर भी बताए।
विज्ञापन


बैठकों के बाद बुधवार की देर रात अमेठी कोठी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष से मिलने वालों का जमावड़ा सुबह तक लगा रहा। हालांकि इस दौरान कुछ चुनिंदा लोगों से ही उन्होंने मुलाकात की।

सुबह 9:30 बजे वे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकले और वहां से आगरा में रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूर्वांचल के गढ़ को मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया वालंटियर मीट के बाद सरकार और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव की रणनीति बनाई। पूर्वांचल के 24 घंटे के अपने दौरे में 40 लोकसभा सीटों की समीक्षा के बाद शाह ने सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति पर भी मंथन किया।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर बल दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष और संगठन मंत्री को खास तौर से इसके लिए ताकीद की। 30 जून तक संगठन से जुड़े कार्यों को पूरा करने को कहा।

सुबह केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, राज्यमंत्री अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। 
विज्ञापन

आगरा रवाना होने से पहले पीएम आगमन की तैयारियां जानी

सीएम योगी

 आगरा रवाना होने से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंनेे प्रधानमंत्री के हाथों जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाना है, उसकी जानकारी ली। 10 जुलाई तक अधिकारियों को हर हाल में तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी की। एक बार फिर अभियान चलाकर जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस में मुलाकात की। करीब 20 मिनट की चर्चा के बाद मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

हालांकि तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को नगवा स्थित अमेठी कोठी जाना था। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्हें रवाना होना था। मगर सुबह अचानक कार्यक्रम में बदलाव के बाद मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से आगरा रवाना हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें