फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की बेटी ने अमित शाह को पत्रक देकर मांगा न्याय

Sun, 03 Jul 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अमित शाह को पत्रक देकर मांगा न्याय
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री के आदर्श गांव जयापुर की महिलाओं ने शनिवार को अपना दल की रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने हंगामा किया। जयापुर से सैकड़ों की संख्या में रैली में पहुंची महिलाओं का गुस्सा ग्राम प्रधान नारायण पटेल की गिरफ्तारी को लेकर था। शाह जैसे ही भाषण के लिए माइक पर आए, महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस के जवानों ने किसी तरह महिलाओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। रैली के बाद जयापुर के प्रधान की बेटी ने शाह को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। जयापुर से पूर्व प्रधान दुर्गावती  देवी के नेतृत्व में आई सैकड़ों महिलाओं को कहना था कि ग्राम प्रधान को साजिशन फंसाया गया है। जो लोग गांव के विकास में बाधक बन रहे थे, पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कि  बल्कि प्रदेश सरकार के इशारे पर ग्राम प्रधान के पूरे परिवार को फंसाकर जेल भेज दिया।

प्रधान की बेटी माया और नातिन नीतू ने मंच पर मौजूद शाह से मिलने की कोशिश की मगर सुरक्षाकर्मियों  ने उन्हें रोक दिया। बाद में रैली समाप्त होने के बाद जब शाह मंच से उतरे तो दोनों उनकी गाड़ी की ओर दौड़ पड़ीं। जगतपुर डिग्री कॉलेज   के पास सड़क पर गाड़ी रोककर उन्होंने शाह को पत्रक सौंपा और   पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें