फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की तलाश में निकली आंबेडकरनगर की युवती मिर्जामुराद में बरामद, पुलिस ने घर भिजवाया

Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर चट्टी स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात साइकिल सवार एक युवक अनजान युवती को बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस साइकिल सवार दोनों युवक और युवती को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


इस बाबत थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि आंबेडकरनगर निवासी इस युवती ने एक अंतरजातीय युवक से प्रेम विवाह कर लिया है, जो इसे छोड़कर फरार हो गया है। वह अपने पति को खोजते हुए वाराणसी आ  मिर्जामुराद स्थित नेशनल हाईवे से गुजर रही थी। उसी दौरान कुछ मनचले इसके पीछे लग गए।

कछवा रोड निवासी एक फल विक्रेता उसे बहला-फुसलाकर साइकिल पर बैठा रहा था। उसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती समेत फल विक्रेता को भी धर दबोचा। पूछताछ में सारी जानकारी सामने आई। घर पर सूचना देकर बुधवार की रात ही उसं घर भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें