फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Thu, 19 Jul 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहरी हिस्से में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने बुधवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। इसपर आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार नगरा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात में किसी समय अराजकतत्वों ने रामपुर असली गांव के हरिजन बस्ती में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह जब बस्ती के निवासियों की निगाह प्रतिमा पर पड़ी तो वे क्रोधित हो गए।

अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर गड़वार नगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बनवाने का कार्य भी शुरू करा दिया गया। गांव के ही चंद्रबली राम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि गांव में अभी भी तनाव बरकरार है जिसको देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सीओ हितेंद्र कृष्ण का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है ।        
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें