वर्ग विशेष का मामला होने के कारण कार्रवाई के भय से ग्रामीण कुछ नहीं बोले, लेकिन प्रशासन को सूचना देकर उचित कार्रवाई की मांग की। जानकारी मिलने के बाद औराई एसडीएम आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की।
एसडीएम आशीष मिश्रा ने कहा कि बिना अनुमति के मूर्ति लगवाने के मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने कहा कि लेखपाल की तहरीर पर 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। सीओ लेखराज सिंह ने कहा कि गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।